भाषा चुनें

यह वेबसाइट आपके द्वारा चुनी गई भाषा में प्रदर्शित होगी।

गुणवत्ता आश्वासन: अनुवादों की समीक्षा और सत्यापन कैसे करें

श्रेणी उपभोक्ता संसाधन प्रकाशित 21 जनवरी 2026


जब आप उन भाषाओं में अनुवादों की समीक्षा करने के लिए जिम्मेदार होते/ती हैं जो आप नहीं बोलते/ती हैं, तो यह असंभव जैसा लग सकता है। सौभाग्य से, ऐसे व्यावहारिक गुणवत्ता आश्वासन रक्षोपाय उपलब्ध हैं, जिन्हें संभवत: अपनाकर आप यह सुनिश्चित कर सकते/ती हैं कि आपकी अनुवाद की गई सामग्री सटीक, पेशेवर और उद्देश्य के लिए उपयुक्त है।

बुनियादी गुणवत्ता जाँचें, जिन्हें आप भाषा जाने बिना भी कर सकते/ती हैं


यदि आप लक्षित (टार्गेट) भाषा में बहुत अच्छे नहीं हैं, तो भी आप विज़्युअल और संरचनात्मक समीक्षा कर सकते/ती हैं:

पाठ (टेक्सट) की लंबाई की तुलना करें

क्या अनुवाद किया गया पाठ मूल पाठ के लगभग बराबर लंबाई का है? कुछ भाषाओं में स्वाभाविक रूप से कम या ज़्यादा शब्दों की आवश्यकता होती है, लेकिन शब्दों में बड़ा अंतर किसी सामग्री को शामिल न किए जाने या फिर अतिरिक्त सामग्री शामिल किए जाने का संकेत हो सकता है।

फ़ॉर्मेटिंग की जाँच करें

क्या पैराग्राफ़, बुलेट पॉइंट और शीर्षकों की संख्या मूल पाठ से मेल खाती है? क्या अनुवाद किया गया पाठ सही स्थानों पर दिखाई दे रहा है?

संख्याओं और चिह्नों की जाँच करें

इस बात की पुष्टि करें कि संख्याएँ मूल पाठ से मेल खाती हैं। यह ध्यान में रखते हुए चिह्नों और विराम-चिह्नों की जाँच भी करें कि उनका उपयोग अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग हो सकता है।

टाइपिंग में गलतियों का पता लगाएँ

चौखाने में प्रश्न चिह्नों या गलत जगह पर लगे चिह्नों जैसे अजीब वर्णों की तलाश करें। ये तकनीकी या टाइपिंग संबंधी समस्याओं का संकेत दे सकते हैं।

खतरे की घंटियाँ जिनपर ध्यान दिया जाना चाहिए


गुणवत्ता-संबंधी समस्याएं अक्सर खराब कार्यप्रथाओं या व्यावसायिकता (प्रोफेशनलिज़्म) की कमी के कारण पैदा होती हैं। यहाँ कुछ चेतावनी संकेत दिए गए हैं:

अयोग्य अनुवादक

हमेशा NAATI वेबसाइट के माध्यम से NAATI प्रमाण-पत्रों (क्रेडेंशियल्स) की पुष्टि करें। प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) या पेशेवर अनुभव की कमी चिंता का विषय होता है।

खराब संचार

अनुवादकों को उत्तरदायी, और साथ ही फीडबैक के लिए खुला होना चाहिए। रक्षात्मक व्यवहार या बदलने से मना करना खतरे की घंटी है।

संदिग्ध समय सीमाएँ

24 घंटे में एक बड़ा काम (उदाहरण के लिए 160,000 शब्द) पूरा करना अवास्तविक है और यह संभवतः खराब गुणवत्ता या संपादन किए बिना किए मशीनी अनुवाद का संकेत देता है।

असामान्य शुल्क

बिना किसी स्पष्टीकरण के अन्य क्वोट्स से बहुत कम या अधिक दरें धोखाधड़ी या निम्न-गुणवत्ता वाले काम का संकेत दे सकती हैं। ऊंचे स्तर के NAATI प्रमाणन (सर्टिफिकेशन), व्यापक अनुभव या उन्नत (एडवांस्ड) योग्यताओं के कारण ऊंची दरें उचित हो सकती हैं।

वितरण (डिलीवरी) संबंधी समस्याएं

क्या अनुवाद सहमत फॉर्मेट में और सहमत समय पर दिया गया था? यदि नहीं, तो क्या देरी के बारे में स्पष्ट रूप से सूचित किया गया था?

अटपटा पाठ

यदि आप या आपका कोई परिचित लक्षित (टार्गेट) भाषा पढ़ सकता है, तो स्पेलिंग (वर्तनी), ग्रामर (व्याकरण) और सहज प्रवाह की जाँच करें। अटपटे वाक्य-विन्यास खराब अनुवाद का संकेत दे सकते हैं।

दूसरी राय कब लें

यदि कुछ गलत लगे, तो किसी दूसरे अनुवादक से अनुवाद की समीक्षा करवाएँ।

आपको इन मामलों में हमेशा दूसरी समीक्षा करवानी चाहिए:

  • कानूनी दस्तावेज़
  • जनसंचार
  • स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
  • सेफ्टी मैनुअल (सुरक्षा नियमावली)
  • सटीकता की आवश्यकता वाली कोई भी सामग्री
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) या मशीन ट्रांसलेशन उपकरणों द्वारा तैयार या सहायता प्राप्त अनुवाद।

मुख्य निष्कर्ष


आप सतही गलतियों का पता स्वयं लगा सकते/ती हैं, पर केवल एक प्रमाणित अनुवादक (सर्टिफाइड ट्रांसलेटर) ही यह सुनिश्चित कर सकता है कि अनुवाद सटीक, स्वाभाविक और आपके उद्देश्य के लिए उपयुक्त है। संदेह होने पर हमेशा किसी दूसरे अनुवादक से पुष्टि कराएं।

क्या इस पेज से सहायता मिली?(आवश्यक)

आपके फीडबैक से हमें इस पेज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, NAATI इस फीडबैक का उपयोग अपनी वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए करती है।

यदि आपको उत्तर की आवश्यकता है, तो कृपया हमारे संपर्क फ़ॉर्म का उपयोग करें।