भाषा चुनें

यह वेबसाइट आपके द्वारा चुनी गई भाषा में प्रदर्शित होगी।

अनुवाद के लिए अपने दस्तावेज़ को कैसे तैयार करें

श्रेणी अनुवादकों (ट्रांसलेटर्स) और दुभाषियों (इंटरप्रेटर्स) के साथ काम करना प्रकाशित 30 जनवरी 2026

इस पृष्ठ पर


अनुवाद से पहले अपने दस्तावेज़ को ठीक से तैयार करने से अनुवादकों को अधिक कुशलता से काम करने में मदद मिलती है और यह सुनिश्चित होता है कि आपको एक सटीक, उच्च-गुणवत्ता वाला अनुवाद प्राप्त हो।

अनुवादकों (ट्रांसलेटर्स) के काम करने के तरीके को समझना

अनुवादक कुशलतापूर्वक काम करने में सहायता के लिए विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं, जिनका उपयोग तब सबसे आसान होता है जब मूल टेक्स्ट (पाठ) वर्ड प्रोसेसिंग फॉर्मेट (जैसे कि Microsoft Word) में हो।

कंप्यूटर एसिस्टेड ट्रांसलेशन (Computer Assisted Translation, CAT) टूल्स अनुवादकों को विभिन्न सुविधाएँ देते हैं, जैसे कि अधिक तेज़ गति से अनुवाद करने के लिए दस्तावेज़ को खंडों में विभाजित करना या मूल दस्तावेज़ के समान फॉर्मेटिंग स्वतः बनाना।

लंबे टेक्स्ट के लिए, अनुवादक आमतौर पर किसी CAT टूल का उपयोग करेंगे। सामान्य दस्तावेज़ों के लिए वे सीधे वर्ड प्रोसेसर में टेम्पलेट में अनुवाद कर सकते हैं।

संदर्भ और सुसंगति

लंबे दस्तावेज़ों या ऐसे दस्तावेज़ों के लिए जिनके पहले से अनुवाद मौजूद हैं, वहाँ शब्दावली को सुसंगत बनाए रखना महत्वपूर्ण है। ऐसा करने में अनुवादक की सहायता के लिए, जहाँ भी संभव हो, उन्हें संदर्भ, शब्दावलियाँ और पिछले अनुवादों की प्रतियाँ प्रदान करें।

एक ही शब्द या वाक्यांश का अक्सर अलग-अलग अनुवाद किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, अंग्रेजी में “बैंक” शब्द का अर्थ वित्तीय संस्थान या नदी का किनारा हो सकता है। संदर्भ से अनुवादक को सही अर्थ चुनने में मदद मिलती है। संदर्भ सामग्री आपके दस्तावेज़ में शब्दों के सुसंगत चयन को सुनिश्चित करने में सहायक होती है।

अपने अनुवादक को प्रदान की जाने वाली जानकारी

संदर्भ और पृष्ठभूमि

  • अनुवाद का उपयोग कैसे किया जाएगा?
  • अनुवाद का उद्देश्य क्या है?
  • अनुवाद किन पाठकों के लिए किया जाना है?

संदर्भ सामग्री

  • शब्दावली
  • शैली संबंधी मार्गदर्शिका
  • शब्दों के संक्षिप्त रूपों की व्याख्या
  • पिछले अनुवादों के उदाहरण (इससे शब्दावली, शैली और वाक्यांशों में सुसंगता बनाए रखने में मदद मिलती है)

विशेष निर्देश

इन प्रश्नों पर विचार करें:

  • क्या उद्धरण और संदर्भ मूल भाषा में ही रहने चाहिए? (ट्रेसबिलिटी [संबंधित टेक्स्ट का पता लगाने] के लिए ऐसा करने का सुझाव दिया जाता है)
  • क्या आधिकारिक निकायों या उत्पादों के नामों का अनुवाद किया जाना चाहिए, या इन्हें मूल भाषा में ही रखा जाना चाहिए?
  • क्या आप अनुवाद और मूल शब्द, दोनों दिखाना चाहते/ती हैं?

उदाहरण के लिए, आप इच्छुक हो सकते/ती हैं कि:

  • “Social Security Administration” का पूर्ण अनुवाद किया जाए
  • “Social Security Administration (SSA)” के अनुवाद में मूल संक्षिप्त रूप शामिल किया जाए
  • “SSA” को अंग्रेज़ी में ही रहने दिया जाए

दस्तावेज़ गुणवत्ता जाँच सूची

अनुवाद के लिए अपना दस्तावेज़ भेजने से पहले इन महत्वपूर्ण बिंदुओं की जाँच करें:

दस्तावेज़ की स्थिति

  • क्या यह टेक्स्ट का अंतिम संस्करण है?
  • क्या इसकी जाँच और प्रूफरीडिंग की जा चुकी है?
  • क्या टेक्स्ट स्पष्ट और असंदिग्ध है?

दस्तावेज़ की गुणवत्ता

  • क्या दस्तावेज़ उच्च गुणवत्ता का है?
  • यदि दस्तावेज़ को स्कैन करके दिया गया है, तो क्या टेक्स्ट स्पष्ट और पढ़ने में आसान है?
  • क्या यह Microsoft Word जैसे संपादन योग्य फ़ाइल फॉर्मेट में है?

फॉर्मेट से सम्बन्धित आवश्यकताएँ

  • आपको अंतिम अनुवाद किस फॉर्मेट में चाहिए?
  • क्या इसे विशेष फॉर्मेटिंग की आवश्यकता है?
  • क्या यह किसी वेबसाइट के लिए है?
  • क्या आपके पास कोई टेम्पलेट है, जिसका उपयोग अनुवादक कर सकता है?

चित्र और ग्राफ़िक्स

  • क्या दस्तावेज़ में चित्र, ग्राफ़ या आकृतियाँ शामिल हैं?
  • क्या आप किसी ग्राफ़ या चार्ट का अनुवाद करवाना चाहते/ती हैं?
  • क्या आप मूल फ़ाइलें (जैसे ग्राफ़ के लिए Excel फ़ाइलें) प्रदान कर सकते/ती हैं?

अंतिम सुझाव

अच्छी तैयारी करने से आपके अनुवाद की गुणवत्ता और सटीकता में बहुत बड़ा अंतर पड़ता है। समय निकालकर:

  • अपने दस्तावेज़ को ठीक से तैयार करें
  • प्रसंग और संदर्भ सामग्री प्रदान करें
  • अपनी आवश्यकताओं के बारे में अपने अनुवादक के साथ स्पष्ट रूप से संवाद करें
क्या इस पेज से सहायता मिली?(आवश्यक)

आपके फीडबैक से हमें इस पेज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, NAATI इस फीडबैक का उपयोग अपनी वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए करती है।

यदि आपको उत्तर की आवश्यकता है, तो कृपया हमारे संपर्क फ़ॉर्म का उपयोग करें।