भाषा चुनें

यह वेबसाइट आपके द्वारा चुनी गई भाषा में प्रदर्शित होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इसके अनुसार फ़िल्टर करें


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


भाषा सूची में केवल वही भाषाएँ दिखाई गई हैं, जिनमें कम से कम एक NAATI-प्रमाणित पेशेवर (सर्टिफाइड प्रेक्टिशनर) ने इस निर्देशिका में शामिल होने का विकल्प चुना है।

यदि आपको अपनी भाषा दिखाई नहीं दे रही है, तो इसका कारण यह हो सकता है:

  • उस भाषा में वर्तमान में कोई पेशेवर उपलब्ध नहीं हैं, या
  • उस भाषा के विशेषज्ञों ने इस निर्देशिका (डायरेक्टरी) में अपने विवरण प्रदर्शित करने का विकल्प नहीं चुना है।

जैसे-जैसे पेशेवर इसमें अपने विवरण शामिल करने के लिए सहमति देते हैं, हम निर्देशिका को नियमित रूप से अपडेट करते रहते हैं।

इस निर्देशिका में भाषाओं को आमतौर पर मानक ISO 639-3 भाषा के नामों का उपयोग करके भी सूचीबद्ध किया जाता है। इसका अर्थ है कि कुछ भाषाएँ किसी भिन्न, लेकिन संबंधित नाम के तहत दिखाई दे सकती हैं।

उदाहरण के लिए, किस्वाहिली के स्थान पर स्वाहिली सूचीबद्ध हो सकती है।

यदि आपको अपनी भाषा नहीं मिल रही है, तो इनका उपयोग करके सर्च करने की कोशिश करें:

  • भाषा का कोई व्यापक नाम
  • कोई अन्य स्पेलिंग

यदि आप अभी भी अनिश्चित हैं, तो हमारी यह संदर्शिका (गाइड) देखें: जब कोई प्रमाणित दुभाषिए या अनुवादक (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर्स या ट्रांसलेटर्स) उपलब्ध न हो तो क्या करें, या सहायता के लिए हमसे संपर्क करें

'सत्यापित, लेकिन समाप्त' का अर्थ है कि पेशेवर पहले NAATI द्वारा प्रमाणित (सर्टिफाइड) थे, लेकिन उनका प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) अब मान्य नहीं है। NAATI प्रमाणनों (सर्टिफिकेशन्स) को हर तीन साल बाद पुन:प्रमाणन (रिसर्टिफिकेशन) कही जाने वाली एक प्रक्रिया के माध्यम से नवीनीकृत कराए जाने की आवश्यकता होती है। यदि इसे पुन:प्रमाणित नहीं किया जाता है, तो प्रमाणन समाप्त हो जाता है। NAATI इस बात की पुष्टि नहीं कर सकती है कि समाप्त हो चुके प्रमाण-पत्र (क्रेडेंशियल्स) वाले पेशेवर वर्तमान पेशेवर मानकों को पूरा करते हैं।

अनुवादों के लिए: यदि कोई अनुवाद NAATI-प्रमाणित अनुवादक (सर्टिफाइड ट्रांसलेटर) द्वारा उस अवधि के दौरान पूरा किया जाता है जब उनके पास सक्रिय प्रमाणन (एक्टिव सर्टिफिकेशन) था, तो वह अनुवाद अनिश्चित काल तक वैध रहता है।

अनुवादों की मान्यता की कोई समाप्ति तिथि नहीं होती है। एक बार NAATI-प्रमाणित अनुवादक (सर्टिफाइड ट्रांसलेटर) द्वारा किसी दस्तावेज़ का अनुवाद किए जाने के बाद वह दस्तावेज़ अनिश्चित काल तक मान्य रहता है। किंतु कुछ संगठन, जैसे सरकारी एजेंसियां हालिया अनुवाद का अनुरोध कर सकती हैं या इस बात की पुष्टि का अनुरोध कर सकती हैं कि विषय-वस्तु सामग्री में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं की जांच करना हमेशा एक अच्छा विचार होता है।

पेशेवरों की प्रोफाइलों में कुछ जानकारी वैकल्पिक होती है और इसे स्वयं पेशेवर द्वारा दिया जाता है। NAATI पेशेवरों को योग्यताओं, सेवाओं या विशेषज्ञता के क्षेत्रों जैसी जानकारी साझा करने या नहीं करने का विकल्प देती है। इस कारण से NAATI द्वारा इस जानकारी का सत्यापन नहीं किया जाता है।

यदि कोई फ़ील्ड प्रदर्शित नहीं होता है, तो इसका बस यह अर्थ है कि पेशेवर ने उसे साझा न करने का विकल्प चुना है। इसका यह अर्थ नहीं है कि उनके पास उस क्षेत्र में प्रशिक्षण या विशेषज्ञता की कमी है।

यह टूल आपको यह जांचने की अनुमति देता है कि क्या कोई अनुवादक या दुभाषिया (ट्रांसलेटर या इंटरप्रेटर) वर्तमान में NAATI द्वारा प्रमाणित है या नहीं और यह टूल उनके प्रमाणन विवरण देखने की सुविधा भी देता है।

यह पुष्टि करता है कि जिस पेशेवर से आप सेवाएं लेने की योजना बना रहे/ही हैं, वह योग्यता-प्राप्त तथा प्रमाणित है और पेशेवर सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है, अथवा आपको यह जांचने की अनुमति देता है कि क्या आपको प्राप्त हुए अनुवाद को एक NAATI-प्रमाणित अनुवादक (सर्टिफाइड ट्रांसलेटर) द्वारा पूरा किया गया है या नहीं।

यदि कोई NAATI-प्रमाणित पेशेवर (सर्टिफाइड प्रैक्टिशनर) उपलब्ध नहीं है, तो भाषा और स्थिति के आधार पर अन्य विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं।

व्यावहारिक मार्गदर्शन और अगले कदमों के लिए हमारा यह लेख पढ़ें: “NAATI-प्रमाणित दुभाषिए या अनुवादक (सर्टिफाइड ट्रांसलेटर या इंटरप्रेटर) उपलब्ध न होने की स्थिति में क्या करें”

यह आपकी आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। और अधिक मार्गदर्शन के लिए हमारा यह लेख पढ़ें: किसी व्यक्ति या भाषा सेवा प्रदाता का चयन करना

डोमेन विशेषज्ञता से तात्पर्य किसी पेशेवर के किसी विशिष्ट विषय-क्षेत्र में उनके ज्ञान और अनुभव से है, जैसे कानून, चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा या सामुदायिक सेवाएं।

प्रासंगिक डोमेन विशेषज्ञता वाले विशेषज्ञ का चयन करने से यह सुनिश्चित करने में सहायता मिल सकती है कि अनुवाद या भाषांतरण सटीक, उपयुक्त और उद्देश्य के लिए सार्थक है। NAATI की ऑनलाइन निर्देशिका (डायरेक्टरी) में डोमेन विशेषज्ञता का उल्लेख करना वैकल्पिक है और इसका निर्णय पेशेवर द्वारा किया जाता है, तथा NAATI द्वारा इसका सत्यापन नहीं किया जाता है। यदि किसी पेशेवर ने डोमेन विशेषज्ञता का उल्लेख नहीं किया है, तो इसका यह अर्थ नहीं है कि उनके पास उस क्षेत्र में अनुभव की कमी है।

कुछ संस्कृतियों में, हो सकता है कि व्यक्ति किसी विशेष लिंग के दुभाषिए से बात करने में ही सहज महसूस करे। उदाहरण के लिए, एक महिला संवेदनशील स्वास्थ्य या कानूनी मामलों के लिए महिला दुभाषिए को प्राथमिकता दे सकती है। यह विकल्प प्रदान करने से सेवार्थियों को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करने में मदद मिलती है, और सटीक संचार किया जाना सुनिश्चित होता है।

ऑनलाइन निर्देशिका (डायरेक्टरी) पर लिंग का उल्लेख करना वैकल्पिक है और यह पेशेवर का निर्णय होता है।

NAATI के पास NAATI प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) प्राप्त अनुवादकों (ट्रांसलेटर्स) और दुभाषियों (इंटरप्रेटर्स) की एक सार्वजनिक ऑनलाइन निर्देशिका (डायरेक्टरी) है। यह उन मुख्य तरीकों में से एक है, जिसका प्रयोग करके समुदाय काम के लिए किसी प्रमाणित पेशेवर की खोज कर सकता है।

निर्देशिका में खोज परिणामों में सबसे पहले उच्चतम प्रमाण-पत्र (क्रेडेंशियल्स) दिखाए जाते हैं, और फिर क्रम-रहित तरीके से नाम प्रदर्शित होते हैं, ताकि किसी भी पेशेवर को किसी दूसरे की तुलना में प्राथमिकता न दी जाए।

अनुवादक और दुभाषिए निर्देशिका में अपना नाम प्रदर्शित किए जाने के लिए अपनी सहमति देते हैं। NAATI उन पेशेवरों के संपर्क विवरण साझा नहीं करती है, जिनका नाम सूची में शामिल नहीं होता है।

1-10 of 17 results
क्या इस पेज से सहायता मिली?(आवश्यक)

आपके फीडबैक से हमें इस पेज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, NAATI इस फीडबैक का उपयोग अपनी वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए करती है।

यदि आपको उत्तर की आवश्यकता है, तो कृपया हमारे संपर्क फ़ॉर्म का उपयोग करें।

This site is registered on wpml.org as a development site. Switch to a production site key to remove this banner.