भाषा चुनें

यह वेबसाइट आपके द्वारा चुनी गई भाषा में प्रदर्शित होगी।

quote-1 quote-2

हम सभी को यह अधिकार है कि हमें समझा जाए।
NAATI-प्रमाणित दुभाषिए (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर) के लिए निवेदन करें।

समस्या

सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य-देखभाल के लिए स्पष्ट संचार आवश्यक है। इससे लोगों को अपने स्वास्थ्य को समझने, सोच-समझकर निर्णय लेने और सही समय पर सही देखभाल प्राप्त करने में मदद मिलती है।

जो लोग कम या बिल्कुल भी अंग्रेज़ी नहीं बोलते हैं, उनके लिए भाषा संबंधी बाधाओं से स्वास्थ्य-देखभाल में उलझन या असुरक्षा पैदा हो सकती हैं। महत्वपूर्ण जानकारी को गलत समझा जा सकता है या उससे चूका जा सकता है, जिससे प्रश्न पूछना, चिकित्सा सलाह का पालन करना या उपचार संबंधी निर्णयों के बारे में आश्वस्त महसूस करना अधिक कठिन हो जाता है। इससे गलतियाँ हो सकती हैं और स्वास्थ्य संबंधी अनुचित परिणाम सामने आ सकते हैं।

भाषांतरण के लिए परिवार के सदस्यों या अप्रशिक्षित द्विभाषी कर्मचारियों पर निर्भर रहना लोगों को जोखिम में डाल सकता है। जानकारी सटीक नहीं हो सकती है, निजी विवरण साझा किए जा सकते हैं, और संवेदनशील बातचीत मुश्किल या असहज हो सकती है।

NAATI-प्रमाणित दुभाषिए (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर्स) स्वास्थ्य-देखभाल सेवा को अधिक सुरक्षित और समावेशी बनाने में मदद करते हैं। वे रोगियों और स्वास्थ्य पेशेवरों के बीच स्पष्ट, सटीक और गोपनीय संचार को बढ़ावा देते हैं, ताकि हर कोई समझ सके और हर किसी को समझा जा सके।

अभियान

निष्पक्ष स्वास्थ्य-देखभाल के लिए प्रमाणित दुभाषिए (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर्स)

“हम सभी को यह अधिकार है कि हमें समझा जाए” – यह एक राष्ट्रीय NAATI जागरुकता अभियान है जो स्वास्थ्य-देखभाल परिवेशों में NAATI-प्रमाणित दुभाषियों (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर्स) के साथ काम करने को बढ़ावा देता है। यह रोगियों को दुभाषिए का निवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करता है और स्वास्थ्य-देखभाल सेवाओं को प्रमाणित दुभाषियों के महत्व को समझने में सहायता करता है।

यह अभियान निम्नलिखित स्थितियों में समर्थन के लिए NAATI-प्रमाणित दुभाषियों की भूमिका को उजागर करता है:

  • नैदानिक सुरक्षा और सूचित सहमति
  • रोगी की गरिमा और स्वायत्तता
  • स्वास्थ्य-देखभाल सेवाओं तक निष्पक्ष पहुंच

अभियान

Campaign assets

TV commercial

‘We all deserve to be understood’ TVC with SBS In Language.

Social tiles

Social tile for Instagram, square format
Instagram square (1:1)
Social tile for Facebook, square format
Facebook square (1:1)
Social tile for LinkedIn, square format
LinkedIn square (1:1)

Resources

कार्यस्थल पर दुभाषिए

NAATI-प्रमाणित दुभाषिए (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर)‌ के साथ काम क्यों करें?

ऑस्ट्रेलिया में दुभाषिया के रूप में काम करने के लिए NAATI प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) औद्योगिक मानक है। NAATI-प्रमाणित दुभाषियों को नियुक्त करने से सुरक्षित, नैतिक और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य-देखभाल प्रदान करने में सहायता मिलती है।

पेशेवर दुभाषिए:

  • सटीक नैदानिक संचार में समर्थन करते हैं
  • सूचित सहमति और साझा निर्णय लेने को सक्षम बनाते हैं
  • रोगी की गोपनीयता और गरिमा की रक्षा करते हैं
  • नैदानिक त्रुटि और गलत संचार के जोखिम को कम करते हैं
  • स्वास्थ्य-देखभाल सेवाओं तक निष्पक्ष पहुंच का समर्थन करते हैं
  • देखभाल के कर्तव्य और रोगी सुरक्षा मानकों के अनुरूप होते हैं

NAATI प्रमाणन यह आश्वासन प्रदान करता है कि दुभाषिए और अनुवादक राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता-प्राप्त पेशेवर मानकों और योग्यता आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

प्रमाणित दुभाषिए (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर) की खोज करना

विभिन्न भाषाओं, स्थानों और सेवा प्रकारों में योग्यता-प्राप्त पेशेवरों की खोज करने के लिए NAATI की ऑनलाइन निर्देशिका (डायरेक्टरी) का उपयोग करें।

निर्देशिका (डायरेक्टरी) देखें

क्या इस पेज से सहायता मिली?(आवश्यक)

आपके फीडबैक से हमें इस पेज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, NAATI इस फीडबैक का उपयोग अपनी वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए करती है।

यदि आपको उत्तर की आवश्यकता है, तो कृपया हमारे संपर्क फ़ॉर्म का उपयोग करें।

This site is registered on wpml.org as a development site. Switch to a production site key to remove this banner.