भाषा चुनें

यह वेबसाइट आपके द्वारा चुनी गई भाषा में प्रदर्शित होगी।

पूछताछ

किसी प्रश्न के लिए या सहायता के अनुरोध के लिए NAATI से संपर्क करने के लिए इस फॉर्म का उपयोग करें।

NAATI अनुवादक या दुभाषिया सेवाएं प्रदान नहीं करती है। NAATI-प्रमाणित अनुवादक या दुभाषिए की खोज करने के लिए कृपया हमारी ऑनलाइन निर्देशिका (डायरेक्टरी) का उपयोग करें।

NAATI से संपर्क करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

NAATI, अनुवादक एवं दुभाषिया राष्ट्रीय प्रत्यायन प्राधिकरण, ऑस्ट्रेलिया में अनुवादकों और दुभाषियों के लिए राष्ट्रीय मानकों को निर्धारित करने और बनाए रखने के लिए जिम्मेदार संगठन है।

NAATI पेशेवरों को प्रमाणित करती है, ताकि सरकारें, व्यवसाय और समुदाय यह भरोसा कर सकें कि भाषा सेवाएं सटीक, पेशेवर और नैतिक हैं।

NAATI क्या काम करती है: NAATI अनुवादकों और दुभाषियों का परीक्षण (टेस्ट) करती है और उनका प्रमाणन करती है। यह अनुवाद और भाषांतरण के लिए राष्ट्रीय मानक निर्धारित करती है, प्रमाणित पेशेवरों की एक सार्वजनिक ऑनलाइन निर्देशिका (डायरेक्टरी) बनाकर रखती है, और भाषा सेवाओं के क्षेत्र में गुणवत्ता और व्यावसायिकता का समर्थन करती है।

NAATI क्या काम नहीं करती है: NAATI अनुवाद या भाषांतरण सेवाएं प्रदान नहीं करती है, न ही यह अनुवादकों या दुभाषियों को नियुक्त करती है, न ही कार्य सौंपती है या कोई बुकिंग लेती है, और न ही सेवाओं के लिए मूल्य या शुल्क निर्धारित करती है।

यदि आपको किसी दस्तावेज़ का अनुवाद करवाना है या किसी दुभाषिए को बुक करना है, तो आपको सीधे NAATI-प्रमाणित (सर्टिफाइड) पेशेवर से या भाषा सेवा प्रदाता से संपर्क करना होगा।

NAATI के पास NAATI प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) प्राप्त अनुवादकों (ट्रांसलेटर्स) और दुभाषियों (इंटरप्रेटर्स) की एक सार्वजनिक ऑनलाइन निर्देशिका (डायरेक्टरी) है। यह उन मुख्य तरीकों में से एक है, जिसका प्रयोग करके समुदाय काम के लिए किसी प्रमाणित पेशेवर की खोज कर सकता है।

निर्देशिका में खोज परिणामों में सबसे पहले उच्चतम प्रमाण-पत्र (क्रेडेंशियल्स) दिखाए जाते हैं, और फिर क्रम-रहित तरीके से नाम प्रदर्शित होते हैं, ताकि किसी भी पेशेवर को किसी दूसरे की तुलना में प्राथमिकता न दी जाए।

अनुवादक और दुभाषिए निर्देशिका में अपना नाम प्रदर्शित किए जाने के लिए अपनी सहमति देते हैं। NAATI उन पेशेवरों के संपर्क विवरण साझा नहीं करती है, जिनका नाम सूची में शामिल नहीं होता है।

यह टूल आपको यह जांचने की अनुमति देता है कि क्या कोई अनुवादक या दुभाषिया (ट्रांसलेटर या इंटरप्रेटर) वर्तमान में NAATI द्वारा प्रमाणित है या नहीं और यह टूल उनके प्रमाणन विवरण देखने की सुविधा भी देता है।

यह पुष्टि करता है कि जिस पेशेवर से आप सेवाएं लेने की योजना बना रहे/ही हैं, वह योग्यता-प्राप्त तथा प्रमाणित है और पेशेवर सेवाएं प्रदान करने में सक्षम है, अथवा आपको यह जांचने की अनुमति देता है कि क्या आपको प्राप्त हुए अनुवाद को एक NAATI-प्रमाणित अनुवादक (सर्टिफाइड ट्रांसलेटर) द्वारा पूरा किया गया है या नहीं।

क्या इस पेज से सहायता मिली?(आवश्यक)

आपके फीडबैक से हमें इस पेज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, NAATI इस फीडबैक का उपयोग अपनी वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए करती है।

यदि आपको उत्तर की आवश्यकता है, तो कृपया हमारे संपर्क फ़ॉर्म का उपयोग करें।

This site is registered on wpml.org as a development site. Switch to a production site key to remove this banner.