भाषा चुनें

यह वेबसाइट आपके द्वारा चुनी गई भाषा में प्रदर्शित होगी।

quote-1 quote-2

हम सभी को यह अधिकार है कि हमें समझा जाए।
NAATI-प्रमाणित दुभाषिए (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर) के लिए निवेदन करें।

समस्या

सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य-देखभाल के लिए स्पष्ट संचार आवश्यक है। इससे लोगों को अपने स्वास्थ्य को समझने, सोच-समझकर निर्णय लेने और सही समय पर सही देखभाल प्राप्त करने में मदद मिलती है।

स्वास्थ्य-देखभाल पेशेवर और रोगी के बीच भाषा संबंधी बाधाएँ स्वास्थ्य सेवाओं को भ्रामक या असुरक्षित बना सकती हैं। महत्वपूर्ण जानकारी को गलत समझा जा सकता है या उससे चूका जा सकता है, जिससे प्रश्न पूछना, चिकित्सा सलाह का पालन करना या उपचार संबंधी निर्णयों के बारे में आश्वस्त महसूस करना अधिक कठिन हो जाता है। इससे गलतियाँ हो सकती हैं और स्वास्थ्य संबंधी अनुचित परिणाम सामने आ सकते हैं।

भाषांतरण के लिए परिवार के सदस्यों या अप्रशिक्षित द्विभाषी कर्मचारियों पर निर्भर रहना लोगों को जोखिम में डाल सकता है। जानकारी सटीक नहीं हो सकती है, निजी विवरण साझा किए जा सकते हैं, और संवेदनशील बातचीत मुश्किल या असहज हो सकती है।

NAATI-प्रमाणित दुभाषिए (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर्स) स्वास्थ्य-देखभाल सेवा को अधिक सुरक्षित और समावेशी बनाने में मदद करते हैं। वे रोगियों और स्वास्थ्य पेशेवरों के बीच स्पष्ट, सटीक और गोपनीय संचार को बढ़ावा देते हैं, ताकि हर कोई समझ सके और हर किसी को समझा जा सके।

अभियान

निष्पक्ष स्वास्थ्य-देखभाल के लिए प्रमाणित दुभाषिए (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर्स)

“हम सभी को यह अधिकार है कि हमें समझा जाए” – यह एक राष्ट्रीय NAATI जागरुकता अभियान है जो स्वास्थ्य-देखभाल परिवेशों में NAATI-प्रमाणित दुभाषियों (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर्स) के साथ काम करने को बढ़ावा देता है। यह रोगियों को दुभाषिए का निवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करता है और स्वास्थ्य-देखभाल सेवाओं को प्रमाणित दुभाषियों के महत्व को समझने में सहायता करता है।

यह अभियान निम्नलिखित स्थितियों में समर्थन के लिए NAATI-प्रमाणित दुभाषियों की भूमिका को उजागर करता है:

  • नैदानिक सुरक्षा और सूचित सहमति
  • रोगी की गरिमा और स्वायत्तता
  • स्वास्थ्य-देखभाल सेवाओं तक निष्पक्ष पहुंच

अभियान

Campaign TV Commercial (60 secs)

‘हम सभी को समझा जाना चाहिए’ एसबीएस इन लैंग्वेज के सहयोग से टीवी विज्ञापन।

टीवी विज्ञापन (भाषा उपशीर्षकों के साथ)

अभियान से जुड़ी और अधिक सामग्री यहाँ देखें

NAATI-प्रमाणित दुभाषिए (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर)‌ के साथ काम क्यों करें?

ऑस्ट्रेलिया में दुभाषिया के रूप में काम करने के लिए NAATI प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) सामुदायिक मानक है। NAATI द्वारा प्रमाणित होने का अर्थ है कि दुभाषिया:

  • अपने कौशल और योग्यताओं का आकलन करवा चुका है
  • अंग्रेज़ी और अपनी दूसरी भाषा में निपुण है
  • नैतिक आचार-संहिता द्वारा बाध्य है।

NAATI-प्रमाणित दुभाषियों को नियुक्त करने से सुरक्षित, नैतिक और उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य-देखभाल मिल पाने में सहायता प्राप्त होती है, क्योंकि इसका अर्थ है कि आप उनपर अपना काम पेशेवर रूप से करने के लिए भरोसा कर सकते/ती हैं।

प्रमाणित दुभाषिए (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर) की खोज करना

जब आपको किसी सरकारी या स्वास्थ्य सेवा तक पहुँच प्राप्त करने में सहायता के लिए दुभाषिया की आवश्यकता हो, तो आप सेवा से आपके लिए एक दुभाषिया की व्यवस्था करने का अनुरोध कर सकते/ती हैं। बुकिंग या एपॉइंटमेंट करते समय, आप यह कह सकते/ती हैं कि ‘I need an interpreter (मुझे एक दुभाषिए की आवश्यकता है)’ और उन्हें अपनी भाषा बता सकते/ती हैं। आप पुरुष या महिला दुभाषिया का अनुरोध भी कर सकते/ती हैं यदि इससे आपको अधिक सहज महसूस होता है। ऑस्ट्रेलिया में सरकारी या स्वास्थ्य सेवाओं का प्रयोग करने वाले रोगियों के लिए दुभाषिया सेवा आमतौर पर निःशुल्क होती है। यदि किसी परियोजना या व्यावसायिक बैठक (बिजनस मीटिंग) में सहायता के लिए आप किसी निजी दुभाषिए की खोजना करना चाहते/ती हैं, तो आप NAATI की ऑनलाइन निर्देशिका (डायरेक्टरी) के माध्यम से उनकी खोज कर सकते/ती हैं। इससे आप विभिन्न भाषाओं, स्थानों और सेवा प्रकारों में योग्यता-प्राप्त पेशेवरों की खोज कर पाएँगे, जिनमें NAATI द्वारा मान्यता प्राप्त भाषा सेवाएँ प्रदान करने वाले व्यवसाय भी शामिल हैं।

निर्देशिका (डायरेक्टरी) देखें

क्या इस पेज से सहायता मिली?(अनिवार्य)

आपके फीडबैक से हमें इस पेज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, NAATI इस फीडबैक का उपयोग अपनी वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए करती है।

यदि आपको उत्तर की आवश्यकता है, तो कृपया हमारे संपर्क फ़ॉर्म का उपयोग करें।