भाषा चुनें

यह वेबसाइट आपके द्वारा चुनी गई भाषा में प्रदर्शित होगी।

हितधारक (स्टेकहोल्डर) किट और अभियान से जुड़े संसाधन

श्रेणी अभियान प्रकाशित 14 अप्रैल 2026

हम सभी को यह अधिकार है कि हमें समझा जाए‘ एक राष्ट्रीय अभियान है जो विशेष रूप से स्वास्थ्य-देखभाल परिवेशों में NAATI-प्रमाणित दुभाषियों (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर्स) की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ा रहा है। यह अभियान रोगियों को दोस्तों या परिवार के सदस्यों के बजाय एक पेशेवर दुभाषिया से मदद मांगने के लिए प्रोत्साहित करता है और स्वास्थ्य-देखभाल सेवाओं को देखभाल के अपने कर्तव्य के भाग के तौर पर प्रमाणित दुभाषियों (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर्स) को नियुक्त करने के महत्व की पहचान करने में सहायता करता है।

अभियान के बारे में और अधिक यहाँ पढ़ें।

इस हितधारक किट का उपयोग कैसे करें

हितधारकों को इस किट में दिए गए संसाधनों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि रोगी, परिवार और समुदाय भाषा की परवाह किए बिना आत्मविश्वास के साथ अपनी स्वास्थ्य-देखभाल सेवाओं तक पहुँच प्राप्त कर सकें। यह सामग्रियाँ रोगियों और स्वास्थ्य-देखभाल पेशेवरों दोनों को NAATI-प्रमाणित (सर्टिफाइड) दुभाषियों के महत्व और उन्हें नियुक्त न करने के जोखिमों को समझने में सहायता करती हैं।

आप नीचे दिए गए किसी भी सामग्री को डाउनलोड या लिंक कर सकते/ती हैं जो आपको या आपके समुदाय को प्रासंगिक लगे। इन्हें सोशल मीडिया, न्यूज़लेटरों, इंट्रानेट्स या ईमेल के माध्यम से स्वतंत्र रूप से साझा किया जा सकता है। अगर आप LinkedIn पर शेयर कर रहे/ही हैं, तो आप अपनी पोस्ट में NAATI को टैग कर सकते/ती हैं।

अगर आप इस अभियान का प्रचार और अधिक औपचारिक तरीके से करना चाहते/ती हैं (उदाहरण के लिए, किसी समारोह में हमारा कोई वीडियो दिखाकर या किसी सामुदायिक रेडियो स्टेशन पर रेडियो विज्ञापन प्रसारित करके), तो कृपया communications@naati.com.au पर हमसे संपर्क करें

अभियान से जुड़ी सभी सामग्री

सोशल मीडिया टाइल्स

प्रसारण सामग्री

आपकी भाषा में उपशीर्षकों के साथ 60 सेकंड का टीवी विज्ञापन (vimeo लिंक)

  • Amy Wang के साथ मंदारिनप्रमाणित सम्मेलन दुभाषिया (सर्टिफाइड कॉन्फ्रेंस इंटरप्रेटर) (मंदारिन/अंग्रेजी), प्रमाणित दुभाषिया (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर) (मंदारिन/अंग्रेजी) और प्रमाणित अनुवादक (सर्टिफाइड ट्रांसलेटर) (अंग्रेजी से चीनी)
  • Tiết Thu के साथ वियतनामीप्रमाणित अनंतिम दुभाषिया (सर्टिफाइड प्रोविज़नल इंटरप्रेटर) (वियतनामी/अंग्रेजी)
  • Angela Tse के साथ कैंटोनीज़प्रमाणित दुभाषिया (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर) (मंदारिन/अंग्रेजी और कैंटोनीज़/अंग्रेजी)
  • Lama Al-Akhras के साथ अरबीप्रमाणित दुभाषिया (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर) (अरबी/अंग्रेजी), प्रमाणित विशेषज्ञ कानूनी दुभाषिया (सर्टिफाइड स्पेशलिस्ट लीगल इंटरप्रेटर‌) (अरबी)
  • Voula Tomaras के साथ ग्रीकप्रमाणित दुभाषिया (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर) (ग्रीक/अंग्रेजी), प्रमाणित अनुवादक (सर्टिफाइड ट्रांसलेटर) (ग्रीक से अंग्रेजी)
  • Cassie Lee के साथ कोरियाई प्रमाणित दुभाषिया (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर) (कोरियाई/अंग्रेजी), प्रमाणित अनुवादक (सर्टिफाइड ट्रांसलेटर) (कोरियाई से अंग्रेजी)
  • Francesco Privitera के साथ इतालवीप्रमाणित दुभाषिया (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर) (इतालवी/अंग्रेजी)
  • Shiwali Verma के साथ पंजाबी प्रमाणित अनंतिम दुभाषिया (सर्टिफाइड प्रोविज़नल इंटरप्रेटर) (पंजाबी/अंग्रेजी और हिंदी/अंग्रेजी) , प्रमाणित अनुवादक (सर्टिफाइड ट्रांसलेटर) (अंग्रेजी से हिंदी)
  • Cintia Lee के साथ स्पेनिशप्रमाणित दुभाषिया (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर) (स्पेनिश/अंग्रेजी), प्रमाणित अनुवादक (सर्टिफाइड ट्रांसलेटर) (स्पेनिश से अंग्रेजी और अंग्रेजी से स्पेनिश)
  • Mohammad Tamim Sayed के साथ दारी प्रमाणित दुभाषिया (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर) (दारी/अंग्रेजी), मान्यता-प्राप्त अभ्यासकर्ता दुभाषिया (हजारागी/अंग्रेजी)
  • Maryam Hosseini के साथ फारसी प्रमाणित दुभाषिया (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर) (फारसी/अंग्रेजी), प्रमाणित अनुवादक (सर्टिफाइड ट्रांसलेटर) (फारसी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से फारसी)
  • Sudhir Shakya के साथ नेपालीप्रमाणित अनंतिम दुभाषिया (सर्टिफाइड प्रोविज़नल इंटरप्रेटर) (नेपाली/अंग्रेजी) प्रमाणित अनुवादक (सर्टिफाइड ट्रांसलेटर) (नेपाली से अंग्रेजी और अंग्रेजी से नेपाली)

पोस्टर और फ्लायर्स

क्या इस पेज से सहायता मिली?(अनिवार्य)

आपके फीडबैक से हमें इस पेज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, NAATI इस फीडबैक का उपयोग अपनी वेबसाइट को बेहतर बनाने के लिए करती है।

यदि आपको उत्तर की आवश्यकता है, तो कृपया हमारे संपर्क फ़ॉर्म का उपयोग करें।