स्वास्थ्य संबंधी पोस्टर संसाधन
“हम सब का यह अधिकार है कि हमारी बात को समझा जाए” – एक राष्ट्रीय अभियान है जो विशेष रूप से स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों में NAATI-प्रमाणित दुभाषियों (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर्स) की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरुकता बढ़ाता है। यह अभियान रोगियों को मित्रों या परिवार के सदस्यों के बजाय पेशेवर दुभाषिए (इंटरप्रेटर) की सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करता है और स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों को अपने देखभाल के कर्तव्य के भाग के तौर पर प्रमाणित दुभाषियों (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर्स) को संलग्न करने की महत्ता पहचानने में सहायता देता है।
इस अभियान के बारे में और अधिक जानकारी यहाँ पढ़ें।
इस पोस्टर का उपयोग कैसे करें

इस पोस्टर को उन जी.पी. क्लिनिक्स या अस्पतालों के रोगी प्रतीक्षालयों में प्रदर्शित किया जा सकता है जो निःशुल्क भाषांतरण (इंटरप्रेटिंग) सेवाएँ प्रदान करते हैं, ताकि रोगियों को दुभाषिए (इंटरप्रेटर) का अनुरोध करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इसे NAATI द्वारा LanguageLoop और AUSIT के सहयोग से विकसित किया गया है। यह पोस्टर प्रमाणित दुभाषियों (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर्स) के लिए बाध्य नैतिक आचार संहिता के बारे में जागरुकता बढ़ाने में सहायता देता है और रोगियों को आश्वस्त करता है कि दुभाषिया सेवाएं गोपनीय और पेशेवर हैं।
सुरक्षा, सूचित तरीके से निर्णय लेना और गुणवत्तापूर्ण देखभाल के लिए रोगियों और स्वास्थ्य पेशेवरों के बीच स्पष्ट संचार आवश्यक है।
*नीचे दी गई भाषाओं में इस पोस्टर का एक संस्करण उपलब्ध है, जिसमें ‘यह नि:शुल्क है (It’s free)’ नहीं लिखा हुआ है। इसकी एक प्रति का अनुरोध करने के लिए communications@naati.com.au पर संपर्क करें।