क्लिनिकल प्रैक्टिस (नैदानिक केन्द्रों) के लिए डिजिटल जागरुकता किट
“हम सब का यह अधिकार है कि हमारी बात को समझा जाए” – एक राष्ट्रीय अभियान है जो विशेष रूप से स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों में NAATI-प्रमाणित दुभाषियों (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर्स) की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरुकता बढ़ाता है। यह अभियान रोगियों को मित्रों या परिवार के सदस्यों के बजाय पेशेवर दुभाषिए (इंटरप्रेटर) की सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करता है और स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों को अपने देखभाल के कर्तव्य के भाग के तौर पर प्रमाणित दुभाषियों (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर्स) को संलग्न करने की महत्ता पहचानने में सहायता देता है।
इस अभियान के बारे में और अधिक जानकारी यहाँ पढ़ें।

अभियान टीवी कमर्शियल (60 सेकंड):
SBS In Language के साथ सहयोग में ‘हम सब का यह अधिकार है कि हमारी बात को समझा जाए (We all deserve to be understood)’ टीवी विज्ञापन।
60 सेकंड का यह टीवी विज्ञापन डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जिसे प्रतीक्षालय में चलाया जा सकता है। यह अंग्रेज़ी में क्लोज़्ड कैप्शनिंग और साथ ही 14 भाषाओं में सबटाइटल्स के साथ उपलब्ध है: अरबी, सरलीकृत चीनी, पारंपरिक चीनी, फ्रेंच, ग्रीक, हिंदी, इतालवी, खमेर, मैसेडोनियन, रूसी, सर्बियाई, स्पेनिश, थाई और तुर्की।
TVC फ़ोल्डर देखें (mp4)
पेशेवर भाषांतरण (प्रोफेशनल इंटरप्रेटिंग), NAATI प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) और सुरक्षित जनरल प्रैक्टिस (सामान्य चिकित्सा अभ्यास)
NAATI द्वारा रॉयल ऑस्ट्रेलियन कॉलेज ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर्स (RACGP) के सहयोग से विकसित। यह व्यावहारिक संसाधन उन जी.पी. (डॉक्टरों), प्रैक्टिस प्रबंधकों, रिसेप्शन स्टाफ और अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों की सहायता करता है, जो अंग्रेज़ी के अलावा अन्य भाषा बोलने वाले या बधिर या सुनने की कमज़ोर क्षमता वाले रोगियों के साथ काम करते हैं।
यह इन विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करता है – दुभाषिए की सहायता कब और कैसे लेनी है, परामर्शों के दौरान दुभाषियों के साथ प्रभावी ढंग से काम करना, अनौपचारिक भाषांतरण के जोखिम, द्विभाषी स्टाफ और AI-सहायता प्राप्त संचार, NAATI प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) और गुणवत्ता आश्वासन, और दुभाषिया परामर्शों के लिए बिलिंग।
संसाधन डाउनलोड करें (PDF 3.8MB) संसाधन डाउनलोड करें (Doc 2.8MB)
दुभाषिया (इंटरप्रेटर) कार्ड
NAATI ने एक साधारण कार्ड बनाया है, जिससे लोगों को भाषा-संबंधी सहायता की आवश्यकता पड़ने पर दुभाषिए का अनुरोध करने में सहायता मिलती है। इस कार्ड को सेवा प्रदाता को दिखाकर दुभाषिए की आवश्यकता इंगित की जा सकती है।
पेशेवर दुभाषिया की सेवाएं लेने से महत्वपूर्ण जानकारी का स्पष्ट और सटीक संचार सुनिश्चित होता है। NAATI-प्रमाणित दुभाषिए (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर्स) योग्यता-प्राप्त पेशेवर होते हैं, जो राष्ट्रीय मानकों के अनुसार कार्य करते हैं और सटीकता, गोपनीयता और निष्पक्षता के प्रति वचनबद्ध होते हैं।
संसाधन डाउनलोड करें (PDF 3.6MB)
प्रतीक्षालय पोस्टर
इस पोस्टर को निःशुल्क भाषांतरण (इंटरप्रेटिंग) सेवाएँ प्रदान करने वाले जी.पी. क्लिनिक्स या अस्पतालों के रोगी प्रतीक्षालयों में प्रदर्शित किया जा सकता है, ताकि रोगियों को दुभाषिए (इंटरप्रेटर) का अनुरोध करने के लिए बढ़ावा मिल सके। इसे NAATI द्वारा LanguageLoop और AUSIT के सहयोग से विकसित किया गया है, यह पोस्टर प्रमाणित दुभाषियों (सर्टिफाइड इंटरप्रेटर्स) के लिए बाध्य नैतिक आचार संहिता के बारे में जागरुकता बढ़ाने में सहायता देता है और रोगियों को आश्वस्त करता है कि दुभाषिया सेवाएं गोपनीय और पेशेवर हैं।
सुरक्षा, सूचित तरीके से निर्णय लेना और गुणवत्तापूर्ण देखभाल के लिए रोगियों और स्वास्थ्य पेशेवरों के बीच स्पष्ट संचार आवश्यक है।
*इस पोस्टर का एक संस्करण नीचे दी गई भाषाओं में भी उपलब्ध है, जिसमें ‘यह नि:शुल्क है (It’s free)’ नहीं लिखा हुआ है। इसकी एक प्रति का अनुरोध करने के लिए communications@naati.com.au पर संपर्क करें।