संसाधन और डाउनलोड्स
नैतिक आचार-संहिता का स्पष्टीकरण
NAATI द्वारा प्रमाणित अनुवादक और दुभाषिए नैतिक आचार-संहिता और आचरण-संहिता का पालन करने के लिए बाध्य होते हैं। इसका अर्थ यह है कि आप किसी भी NAATI-प्रमाणित अनुवादक या दुभाषिए पर उसी प्रकार भरोसा कर सकते/ती हैं, जिस प्रकार आप किसी डॉक्टर या एकाउंटेंट पर भरोसा करते/ती हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
यह आपकी आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। और अधिक मार्गदर्शन के लिए हमारा यह लेख पढ़ें: किसी व्यक्ति या भाषा सेवा प्रदाता का चयन करना ।
कई अनुवादक और दुभाषिए रिमोट तरीके से काम करते हैं, जिसका अर्थ है कि वे टेलीफोन या वीडियो कॉल के माध्यम से आपकी सहायता कर सकते हैं। आप किसी भी स्थान पर अनुवादक या दुभाषिए की खोज कर सकते/ती हैं।
कुछ एपॉइंटमेंट्स में आप दुभाषिए के आपके साथ व्यक्तिगत रूप से मौजूद होने के इच्छुक हो सकते/ती हैं। आपको किसी की आमने-सामने आवश्यकता है या नहीं, यह आपकी स्थिति, सेवा के प्रकार और उपलब्ध समय पर निर्भर करता है। आप अपने आस-पास स्थित पेशेवरों की खोज करने के लिए NAATI की ऑनलाइन निर्देशिका (डायरेक्टरी) को स्थान के अनुसार फ़िल्टर कर सकते/ती हैं।
यदि कोई NAATI-प्रमाणित पेशेवर (सर्टिफाइड प्रैक्टिशनर) उपलब्ध नहीं है, तो भाषा और स्थिति के आधार पर अन्य विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं।
व्यावहारिक मार्गदर्शन और अगले कदमों के लिए हमारा यह लेख पढ़ें: “NAATI-प्रमाणित दुभाषिए या अनुवादक (सर्टिफाइड ट्रांसलेटर या इंटरप्रेटर) उपलब्ध न होने की स्थिति में क्या करें”